Maharaja Daksha Prajapati's birth anniversary was celebrated with pomp
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के पिपरहिया प्राथमिक विद्यालय के परिसर में गुरुवार को महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रजापति (कुम्हार)समाज के लोगों ने उन्हें अपना पूर्वज करार दिया। प्रजापति समाज के लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बिहार कुम्हार समन्वय समिति के सचिव गोबिंद पण्डित ने उपस्थित लोगों से कहा कि इस समाज के लोग काफी पिछड़े हुए है जरूरत है उन्हें शिक्षित एवं संगठित करने की आवश्यकता है।उन्होंने इस अवसर पर इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटर में टॉप किये बच्चों प्रितेश ब्रजेश,मनीष,विक्की,राहुलकुमार,नेहा कुमारी व प्रवीण कुमार को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभा को काली चरण प्रजापति,राजमोहन पण्डित,अवधेश पण्डित,उपेंद्र पण्डित मण्डल भाजपा अध्यक्ष महाराजगंज,महाराज पण्डित,जितेंद्र पंडित,डॉ टी एन पण्डित, राम दर्शन,रामबचन पण्डित आदि ने सम्बोधित किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक कृष्णदेव पण्डित ने किया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment