महाराजगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के एक युवक की दुबई में शुक्रवार को मौत हो गई। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि थाने के छोटका टेघड़ा निवासी तेरस पासवान का 35 वर्षीय पुत्र बबन पासवान घर आने के लिए दुबई एयरपोर्ट पहुँचा।
वह जैसे ही एयरपोर्ट में दाखिल हुआ, उसके सीने में तेज दर्द होने के साथ ही हार्ट अटैक हो गया और उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उसके पैतृक गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
समाचार सुन उसकी मां लाइची देवी व पत्नी रमैया देवी के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों को मृतक के शव आने की प्रतीक्षा में है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव मंगाने की प्रक्रिया चल रही है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment