रोहिताश मीणा। मोतिहारी
बिहार के मोतिहारी में स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (Mahatma Gandhi Central University) के मीडिया अध्ययन विभाग में डीन (Dean) और अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार भगत (Prof. Arun Kumar Bhagat) राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) के न्यासी सदस्य (Member of Board of Trustee) बनाए गए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग ने 14 साहित्यकारों, पत्रकारों और शिक्षाविदों को बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया है। तीन वर्षों के लिए गठित यह बोर्ड ऑफ ट्रस्टी, नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) के लिए नीति निर्धारण करने वाली सर्वोच्च समिति है।
साहित्य अकादमी की सदस्यता के लिए भी नामित
हिंदी साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रसिद्ध प्रो. भगत ने 24 पुस्तकों का लेखन व संपादन किया है। उन्हें भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने साहित्य अकादमी (Sahitya Academy) की पांच वर्षों की सदस्यता हेतु भी नामित किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रो: भगत को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (ग्रेटर नोएडा) के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य के रूप में भी नामित किया है। इसके पहले उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान (लखनऊ) की कार्यकारिणी और साधारण सभा के लिए नामित कर चुकी है।
अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…
भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…
लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…
Leave a Comment