पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला संवाद का विधिवत शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास विभाग और जीविका के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसका आयोजन मुजफ्फरपुर जिले के 3507 ग्राम संगठनों के स्तर पर किया जाएगा।
इस मौके पर जिला समाहरणालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित कई अधिकारी जुड़े। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्थानीय स्तर पर बड़ा मंच और अवसर देना है। ताकि वे अपने अनुभव, विचार और सुझाव साझा कर सकें। जरूरत के अनुसार इन्हें सरकारी नीतियों में शामिल किया जा सके।
समाज की कई महिलाओं ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर सफलता हासिल की है। उन्होंने न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा बनीं। महिला संवाद ऐसे संघर्षों और सफलताओं को उन्हीं की जुबानी सुनने का मंच है। इससे अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और हितों की जानकारी दी जाएगी। सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देकर उन्हें लाभ दिलाने का प्रयास होगा। कई महिलाओं ने सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से सरकारी नौकरी पाई। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से आर्थिक सहायता लेकर बड़े उद्यम खड़े किए। इससे उन्होंने खुद को सशक्त किया और अन्य महिलाओं को रोजगार दिया।
खेल के क्षेत्र में भी कई महिलाओं ने प्रतिभा दिखाई। सरकारी नौकरी पाई और प्रदेश व देश का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और सतत जीविकोपार्जन योजना से भी कई महिलाएं लाभान्वित हुईं। महिला संवाद में ये महिलाएं अपनी कहानी साझा करेंगी।
जिलाधिकारी ने महिला संवाद के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डीपीएम जीविका और अनुश्रवण समिति के सदस्यों को समन्वय बनाकर आयोजन सफल बनाने का निर्देश दिया।
समाहरणालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार, पश्चिमी अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयाश्री, पूर्वी अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, डीआरडीए निदेशक संजय कुमार और अभिजीत चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार सत्येंद्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
महिला संवाद के पहले दिन जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन मुसहरी प्रखंड के पताही पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment