मोतिहारी. मुख्यमंत्री ने पटना से महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया। जिला स्तर पर समाहरणालय स्थित एनआईसी में जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पूर्वी चंपारण जिले के 55 गांवों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी खुद मोतीहारी सदर प्रखंड के बासमनपुर पंचायत के संतपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, डीआरडीए निदेशक, डीपीएम जीविका, जीविका संगठन के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में जीविका दीदी और गांव की महिलाएं मौजूद थीं।
महिला संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की गंभीर पहल है। इसके जरिए महिलाओं की सरकार से अपेक्षाएं और उनके सुझाव लिए जा रहे हैं। इन सुझावों को सूचीबद्ध कर जिला प्रशासन राज्य सरकार को भेजेगा। सरकार इन सुझावों के आधार पर योजनाएं बनाएगी।
कार्यक्रम में ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को राज्य सरकार की योजनाओं और अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी गई। योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद महिलाओं को खुला मंच दिया गया, जहां उन्होंने अपनी मांगें रखीं। अधिकारी और कर्मी इन मांगों को नोट कर रहे हैं।
संतपुर में जिलाधिकारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने 22 योजनाएं चिन्हित की हैं। इन योजनाओं का विवरण एक पंपलेट में दिया गया है। सभी महिलाओं को यह पंपलेट वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं योजनाओं की जानकारी लें और उनका लाभ उठाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आपके बीच आया है। आप निर्भीक होकर अपनी बात रखें। आपकी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी। आपके सुझावों के आधार पर सरकार नीति बनाएगी। यह कार्यक्रम आज से जिले में शुरू हुआ है और अगले दो महीने तक चलेगा।
कार्यक्रम में कुछ महिलाओं ने सरकारी योजनाओं से आत्मनिर्भर बनने की कहानी सुनाई। कुछ महिलाओं ने गांव में पक्की सड़क, पानी निकासी की व्यवस्था और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग रखी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment