Home

वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हत्या के 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लालगंज पुलिस ने भी लूट की मोटरसाईकिल समेत दो को दबोचा

हाजीपुर(वैशाली)वैशाली पुलिस ने जिले में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है।जिसके नतीजे में वैशाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।इस संबंध में वैशाली एसपी मनीष कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी शुभम कुमार झा पिता मनोज कुमार झा की बीते दिनों दोस्त के द्वारा घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले में पातेपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं पुलिस ने अभियुक्त के द्वारा हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए देशी कट्टा,खोखा भी घटनास्थल से बरामद किया है।गिरफ्तार अभियुक्त सन्नी कुमार उर्फ सूरज कुमार पिता सुजीत कुमार सिंह ग्राम मालपुर थाना पातेपुर का निवासी है।जिसने पुलिस के समक्ष स्वीकार करते हुए कहा कि शुभम कुमार झा की हत्या उसी ने की है।इस संबंध में पातेपुर थाना में 3/22 कांड संख्या दर्ज कर मृतक के घर वाले ने सन्नी कुमार पिता सुजीत कुमार सिंह,संदीप कुमार पिता शत्रुघ्न महतो,विकास कुमार सिंह पिता भूषण सिंह और अंशुमन कुमार पिता जितेंद्र सिंह एवं अन्य के द्वारा बीते 1 जनवरी 2023 को साजिश के तहत घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था।जिसको लेकर पातेपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।वहीं दूसरी तरफ जिले के लालगंज थाना की पुलिस ने बीते 28 दिसंबर को लूटी गई मोटरसाईकिल समेत दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त सूरज कुमार पिता दिनेश्वर महतो ग्राम घटारो टोला थाना करताहां,राजेश कुमार पिता नागेंद्र दास ग्राम घटारो टोला थाना करताहां जिला वैशाली को लालगंज थाना के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुअनि अमरेन्द्र कुमार,पुअनि प्रवीण कुमार,पुअनि आशुतोष कुमार और पुअनि ब्रजेश कुमार एवं सशस्त्र बल के द्वारा लूटी गई मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।बता दें कि बीते 28 दिसंबर को प्रशांत कुमार अपने काले रंग के स्प्लेंडर मोटरसाईकिल से पटना से आ रहे थे कि लालगंज थाना क्षेत्र के रौदी पोखर के पास 3 अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर मोटरसाईकिल लूट लिया था।इस को लेकर लालगंज थाना में 487/22 कांड संख्या दर्ज किया गया था।पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर दो अभियुक्त को मोटरसाईकिल समेत गिरफ्तार कर सफलता हासिल की।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago