Home

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय का बांग्लादेशी विश्वविद्यालय के साथ अनुबंध

भारत को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाने की ओर कदम : कुलपति प्रो (डॉ) के जी सुरेश

भोपाल/ढाका : एशिया का पहला और भारतवर्ष का सबसे बड़ा मीडिया विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल ने बांग्लादेश के सबसे बड़े निजी विश्वविद्यालय डफोडिल अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के साथ अनुबंध किया।
माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के जी सुरेश ने यह अनुबंध डफोडिल के कुलपति प्रो. (डॉ.) लूतफर रहमान के साथ हस्ताक्षर किया, जिसके अंतर्गत दोनों विश्वविद्यालय संकाय, शोधार्थी और विद्यार्थियों का आदान-प्रदान करेंगे।ढाका में आयोजित हस्ताक्षर समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. सुरेश ने इसे ऐतिहासिक बताया, जिसके तहत जो भारत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना को साकार रूप देने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि भारत को एक अंतरराष्ट्रीय शिक्षा का केंद्र बनाने, वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाने की दिशा में यह एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है।

प्रो.रहमान ने उम्मीद जताई कि इस अनुबंध से शोध प्रवृत्ति को मजबूती मिलेगी। तत्पश्चात प्रो. सुरेश ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित शिक्षा मंच को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य बिंदुओं की ओर प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया । इस सम्मेलन में भारत और बांग्लादेश के कई कुलपति भाग ले रहे हैं । इससे पूर्व प्रो. सुरेश ने बांग्लादेश भारत मैत्री संघ के सदस्यों को भी संबोधित किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago