Home

गाडर लॉन्चिंग कार्य को लेकर एनएच 101 पर मलमलिया महमदपुर मार्ग 03 अप्रैल से 25 अप्रैल तक बंद रहेगा

मलमलिया रेलवे ओभर ब्रिज पर गाडर लॉन्चिग के कारण वैकल्पिक रास्ते चलेंगे वाहन
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनएच 101 पर नगवां से लेकर मलमलिया खोड़ी पकड़ तक निर्माणाधीन ओभर ब्रिज का कार्य चल रहा है।जिसको लेकर कार्यपालक अभियंता, निर्माण पूर्वोत्तर रेलवे, बलिया द्वारा सूचित किया गया है कि एनएच 101 पर स्थित समपार संख्या 11 पर ओभर ब्रिन निर्माणाधीन है।

जिस पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य दिनांक 03 अप्रैल से किया जाना है।खोरी पाकड़ से लेकर मलमलिया एवं नागवां गांव के मध्य स्थित है। इसको लेकर प्रभारी जनसम्पर्क पदाधिकारी ने पत्र जारी कर कहा है कि 03 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल के मध्य सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।इसके कारण वाहनों के संचालन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था किया गया।

ये है वैकल्पिक मार्ग:
गाडर लॉन्चिंग के कारण इस छपरा से मलमलिया / महम्मदपुर जाने वाले भारी वाहन जलालपुर नगरा मशरख होते हुए महम्मदपुर एवं मलमलिया जाएंगे। छपरा से मलमलिया जाने वाले हल्के वाहन हिलसर भीखमपुर-माघर होते हुए मलमलिया जाएगे। मलमलिया से छपरा जाने वाले भारी वाहन मशरख होते हुए छपरा जाएंगे। मलमलिया से छपरा जाने वाले हल्के वाहन “माधर- भीखमपुर-हिलसर होते हुए छपरा जाएंगे। इस दौरान सीवान मलमलिया-मशरख की सीधी सडक खुली रहेगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago