Home

तिहरे हत्या के तीसरे दिन भी बंद रहीं मलमलिया की दुकानें

भगवानपुर हाट(सीवान)मलमलिया चौक पर शुक्रवार शाम हुए तिहरे हत्याकांड के तीसरे दिन रविवार को भी बाजार पूरी तरह बंद रहा। केवल फलों की कुछ दुकानें खुलीं, लेकिन वहां भी ग्राहक नहीं दिखे। शुक्रवार को हमलावरों ने तलवार से तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद से चौक की सभी दुकानें बंद हो गई थीं।

घटना के बाद मलमलिया चौक पुलिस छावनी में बदल गया। आमतौर पर भीड़भाड़ वाला इलाका वीरान हो गया। चारों ओर सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। शुक्रवार रात दस बजे के बाद आवागमन शुरू हुआ। शनिवार को एक भी दुकान नहीं खुली। गाड़ियों की आवाजाही जारी रही।

रविवार को भी हालात लगभग वैसे ही रहे। चौक पर आमलोग नजर नहीं आए। दुकानें बंद रहीं। पुलिस और प्रशासन की गाड़ियां चौक पर तैनात रहीं। अधिकारी लोगों में भरोसा जगाने की कोशिश में जुटे रहे।

रविवार को एसडीओ अनीता सिन्हा, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन और बीडीओ कुमार विशाल मलमलिया चौक पर कैंप करते रहे। वे स्थिति सामान्य करने के प्रयास में लगे रहे। उम्मीद है कि सोमवार से दुकानें खुलने लगेंगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago