man kee chanchalata ko door karata hai yog yog prachaarak angad jee mahaaraa
महाराजगंज सीवान शहर मुख्यालय के सेंट जोसेफ हाई स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को योग प्रचारक अंगद जी महाराज ने स्कूली बच्चों को योग की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों को भ्रस्तिका प्राणायाम,कपालभाति,बाह्य प्राणायाम,अनुलोम-विलोम, प्राणायाम सहित योगासन में ताड़ आसन, त्रिकोण ताड़ आसन, शीर्षासन, चक्रासन,मयूर आसन समेत कई प्रकार के योगासन के बारे में जानकारी दी। अष्टांग नमस्कार आसन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस आसन से आठ अंगों के साथ अभिवादन किया जाता है।
यह आसन एक बार में ही आठ अंगों पर काम करता है। यह तनाव और चिंता कम करता है। पीठ की मांसपेशियों की शक्ति में सुधार और रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बढ़ाता है। यह सूर्य नमस्कार का छठां चरण है। इस दौरान अमरेंद्र सिंह ने कहा कि यह जानकर आश्चर्य होगा कि जिन योग आसन को करने के लिए आप अपने योग मैट पर संघर्ष करते हैं, उन्हें छोटे बच्चे सरलता से कर लेते हैं। चाहे शिशु हो या दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा वह हर समय योग करते हैं। जैसे-जैसे वह बड़े होने लगते हैं वह योग करना छोड़ देते हैं।
उन्हें फिर से योग सीखने की जरूरत पडती हैं। दुनियाभर के स्कूल अब यह स्वीकार करने लगे हैं कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए योग एक महत्वपूर्ण भूमिका है और वे बच्चों को इस प्राचीन प्रथा में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सीओ पुन्नूस, मोहन सिंह,रंजीत तिवारी, हरिशंकर पांडेय, मनीष कुमार मौजूद रहे।
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
छपरा(बिहार)पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित (बालक एवं बालिका वर्ग) 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप…
छपरा(बिहार)जहां आज के दौर में अधिकांश छात्र- छात्राएं पढ़ाई को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित…
Leave a Comment