सारण(छपरा)सदर प्रखंड के लोहरी पंचायत के डुमरिया गांव के कृष्णा राम के पुत्र व ओम प्रकाश कुमार के छोटे भाई मणिकांत कुमार आर्य ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक परीक्षा में पास कर गांव का नाम किया रौशन। इनका परिणाम घोषित होने पर इनके परिवार के साथ साथ गांव में भी खुशी का माहौल है। आपको बता दे की इनकी प्रारंभिक पढ़ाई गांव के विद्यालय से ही हुई।
स्नातक जय प्रकाश विश्वविद्याल छपरा से पुरी की। ये अपने माता पिता के छः संतान तीन बहन और तीन भाई में सबसे छोटे संतान है। जब इनका रिजल्ट आया तो लोगों ने शुभकामनाएं देने वालो का तांता लग गाया। बधाई देने वालो में विद्या भूषण, विनय शंकर, चंद्र कांत, पंकज सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दिया। और उनसे उम्मीद किया की मणिकांत कुमार आर्य शिक्षक बन कर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज में शिक्षा की रोशनी फैलाने में महत्त्वपूर्ण योगदान देगें।
अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…
भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…
लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…
Leave a Comment