Home

पार्टी के जमीनी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर मुलाकात करेंगे मनीष कुमार वर्मा

विभिन्न संवाद कार्यक्रमों में भी मनीष वर्मा होंगे शामिल

कटिहार:जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा का 13 जून से 15 जून तक तीन दिवसीय प्रवास कटिहार में प्रस्तावित है। इस दौरान वे पार्टी के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों, महागठबंधन के नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं सहित आम जनों से संवाद करेंगे एवं संगठनात्मक समीक्षा बैठकों में भाग लेंगे।

आज प्रवास के पहले दिन मनीष वर्मा कटिहार पहुँचे, जहाँ सर्किट हाउस में जिला और महानगर जदयू दोनों इकाई के कार्यकर्ताओं, पार्टी नेताओं और एनडीए से जुड़े नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

मनीष वर्मा सर्किट हाउस पहुंचने से पूर्व कटिहार के बरारी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा के निवास चाय पर जाकर उनसे और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। साथ ही वहां उपस्थित स्थानीय कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के साथ स्थानीय, सामाजिक व सरकार के कार्यों को लेकर चर्चा की।

इसके बाद वे दुर्गापुर स्थित विधायक विजय सिंह निषाद के निवास पर भोजन पर गए, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें पार्टी संगठन से जुड़ी प्राथमिकताओं, क्षेत्रीय चुनौतियों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई।

दौरे के दूसरे दिन मनीष वर्मा बिनोद कला भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, जहाँ महागठबंधन नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े सदस्यों के साथ संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही वे महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित “महिला संवाद” कार्यक्रम में भी भाग लेंगे, जिसमें महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मनीष वर्मा कटिहार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा-वार बैठकें करेंगे। साथ ही जिले के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें वे संगठन की गतिविधियों का गहन मूल्यांकन करेंगे। इसमें विगत वर्ष की कार्ययोजनाओं की समीक्षा, वर्तमान गतिविधियों की प्रगति और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। वे कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर अधिकतम लोगों को पार्टी से जोड़ने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूती देने के निर्देश देंगे।

मनीष वर्मा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। साथ ही वे पार्टी द्वारा आयोजित “जन संवाद” और “युवा संवाद कार्यक्रम” में भी भाग लेंगे, ताकि युवाओं की भूमिका तय कर पार्टी को मजबूती दी जा सके।

दौरे के अंतिम दिन यानी 15 जून को मनीष कुमार वर्मा सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे, जिसमें वे अपने दौरे के अनुभव, संगठनात्मक दिशा और आगामी कार्ययोजनाओं को मीडिया के साथ साझा करेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago