Home

विश्व हिंदी परिषद, ओड़िशा के उपाध्यक्ष बने मनीष पाण्डेय

नई दिल्ली:विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने मनीष कुमार पाण्डेय को ओड़िशा प्रांत का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। परिषद ने आशा जताई है कि श्री पाण्डेय संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे। हिंदी भाषा को देश-विदेश में जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। परिषद का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के माध्यम से हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करना है।

डॉ. विपिन कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डीपी मिश्रा और राष्ट्रीय संपर्क समन्वयक डॉ. नंदकिशोर साह ने श्री पाण्डेय को इस दायित्व के लिए बधाई दी है। परिषद हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित वैश्विक संस्था है।

हाल ही में हिंदी कवि और साहित्यकार विक्रमादित्य सिंह को ओड़िशा प्रांत का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने संस्था के विस्तार के लिए श्री पाण्डेय के नाम की अनुशंसा राष्ट्रीय कार्यकारी समिति को भेजी थी। समिति ने इसे सहर्ष स्वीकार किया।

श्री मनीष कुमार पाण्डेय कंप्यूटर एप्लिकेशन में स्नातकोत्तर हैं। उनकी दो हिंदी कविता संग्रह ‘धरोहर नहीं धरा चाहिए’ (2002) और ‘ज़िंदगी आओ जीना सीखें’ (2023) प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कविताएं और लेख कई पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। तकनीकी विषयों पर हिंदी में लेखन भी करते हैं।

श्री पाण्डेय को राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं। देश के विभिन्न मंचों पर प्रस्तुति दे चुके हैं। उनके परदादा पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय साहित्य वाचस्पति थे। उनकी 45 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

श्री पाण्डेय को इस दायित्व के लिए विक्रमादित्य सिंह, कई पत्रकारों, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

4 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

4 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

5 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

5 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

2 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

4 days ago