Home

शहीद सिकंदर रावत को मनीष वर्मा ने दी श्रद्धांजलि

नालंदा:जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा आज जिले के अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के उतरथू गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान सिकंदर रावत के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की।

मनीष वर्मा ने कहा कि शहीद का बलिदान केवल एक परिवार की नहीं, पूरे देश की क्षति है। पूरा राष्ट्र इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि सिकंदर रावत ने कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस दिखाया। देश की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

उन्होंने कहा कि शहीद सिकंदर रावत जैसे वीरों की वजह से ही देशवासी सुरक्षित हैं। उनका त्याग और समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शहीद को चिरशांति मिले और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

4 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago