पंचायत से लेकर प्रखंड और जिले स्तर के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से मिलेंगे मनीष वर्मा: चंद्रकेतु सिंह
सीवान(बिहार)जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश के बाद पार्टी द्वारा तय किए गए सांगठनिक कार्यक्रम के मुताबिक बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया जा रहा है, जो 27 सितंबर 2024 को मुजफ्फरपुर जिले से शुरू होकर 20 जनवरी 2025 को नालंदा जिले में समाप्त होगा। इस कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा सभी जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सीवान के जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मनीष वर्मा 29 सितंबर को सीवान पहुंच रहे हैं, यहाँ होटल महिका, महादेवा रोड, में मनीष वर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। संबोधन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जिले के सभी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।मनीष वर्मा पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक 2 दिन सीवान में रहेंगे। इस दौरान वो पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए समाजसेवी और बुद्धिजीवियों के साथ भी संवाद करेंगे। मनीष वर्मा के इस जिला यात्रा के ज़रिये पार्टी के कार्यकर्ता हो या फिर समाजसेवी अपने क्षेत्र से संबंधित शिकायत और सुझाव पार्टी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंचा सकते हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment