ऐतिहासिक रामघाट का होगा सौन्दर्यकरण
मांझी(सारण)मांझी का ऐतिहासिक रामघाट अब दूधिया रौशनी से जगमग होगा. इसके लिए पहल करते हुए जदयू सारण की महिला जिलाध्यक्ष माधवी सिंह ने हाई मास्क लाइट उपलब्ध कराया. जदयू नेत्री माधवी सिंह ने राम घाट तथा नागा बाबा मठ और मनोकामना शिव मंदिर के संतों को हाई मास्क लाइट उपलब्ध कराया. इस मौके पर जदयू नेत्री माधवी सिंह ने रामघाट का निरीक्षण किया और घाट के लिए सुंदरीकरण कार्य के लिए पहल करने की बात कही. जदयू नेत्री माधवी सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में बहुत जल्द मांझी के ऐतिहासिक रामघाट का सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा. जिसमें यहां आने वाले लोगों को बहुत तरह की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगे. उस घाट को आधुनिक रूप से विकसित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि विभिन्न मौके पर यहां जिलेभर से श्रद्धालु डुबकी लगाने आते है. ऐसे में इन लोगों के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. इसके लिए घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा.
मन्दिरों व श्मशान के लिए भी मिले लाइट
यही नहीं श्मशान घाट के लिए दो स्ट्रीट लाइट मंदिर के पुजारी बालक दास को दिया गया, इस मौके पर मंदिर परिसर में 300 वर्ष पुराने नागा बाबा मठ में विराजमान हनुमान मंदिर में जदयू नेत्री ने पूजा अर्चना की और अपने जीत की कामना की.साथ में मांझी के राम घाट पर भी मंदिर के पुजारी रामप्रिय दास को भी स्ट्रीट लाइट घाट पर रोशनी के लिए दिया गया. इसके अलावें मांझी क्षेत्र के अन्य छोटे बड़े मन्दिरों के लिए जदयू नेत्री ने हाई मास्क लाइट उपलब्ध कराया. इसको लेकर श्री सिंह ने बताया कि मन्दिरों में रात्रि में अंधेरा रहने से परेशानी होती है, लाइट लग जाने से यह मन्दिर हमेशा जगमग रहेंगे. इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष नीतू सिंह, समाजसेवी कृष्णा, तारकेश्वर तिवारी, कंचन पांडे धनन्जय ओझा, भोला यादव, स्वामीनाथ शर्मा आदि मौजूद थे.
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment