बेतिया:प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेई ने मंगलवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय से मुलाकात की। उन्होंने अपने गांव बेलवा, पंचायत और जिले में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। मनोज बाजपेई ने जिले में हो रहे कार्यों की गति और क्रियान्वयन पर संतोष जताया।
मनोज बाजपेई पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड के बेलवा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जिले में हो रहे विकास कार्यों को देखकर खुशी हुई। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि अगर किसी भी कार्य में उनकी जरूरत हो तो वे हमेशा साथ हैं।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने अभिनेता का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। जिले में तेजी से योजनाएं पूरी की जा रही हैं। डीएम ने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि हर योजना का लाभ आम लोगों तक पहुंचे। मनोज बाजपेई ने डीएम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वे जिले के विकास में हरसंभव सहयोग देंगे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment