केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोकसभा आयोजित
भगवानपुर हाट(सीवान) प्रखंड क्षेत्र के पंडित के रामपुर अम्बेडकर नगर महादलित बस्ती में बहुजन आंदोलन के प्रणेता मान्यवर कांशीराम के पुण्यतिथि पर श्रधांजलि सभा में साहेब कांशीराम व केंद्रीय मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
तथा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए गए।
विज्ञापन
ज्ञात को 9 अक्टूबर 2004 को बहुजन आंदोलन के आधुनिक निर्माता साहब कांशीराम जी का दिल्ली में निधन हो गया था।मान्यवर कांशीराम साहेब ने बहुजनों को सत्ता में हिस्सेदारी के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करते रहे।इस संयुक्त कार्यक्रम में दोनों विभूतियों के जीवन संघर्ष पर विस्तार से चर्चा किया गया तथा इनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में दलित बस्ती के सैकडों लोगों ने भाग लिया जिसमे दरबारी राम,श्रीभगवान राम,मोहन राम,अजय पाण्डेय, राकेश रंजन, दीपक कुमार राम,योगेंद्र राम,बीरन राम,सुकन राम आदि लोग शामिल थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment