Home

अररिया में वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

आयोडीन युक्त नमक के सेवन के प्रति आम लोगों को किया जायेगा जागरूक
आयोडीन की कमी बनती है कई बीमारियों की वजह, नियमित खानपान में इसका शामिल होना जरूरी

अररिया(बिहार)मानव शरीर के समुचित विकास के लिये आयोडीन एक आवश्क तत्व है। दरअसल, शरीर की महत्वपूर्ण क्रियाएं आयोडीन पर निर्भर करता है। ये शरीर व मस्तिष्क के समुचित वृद्धि व संचालन के लिये आवश्यक है। छोटे बच्चे, नौजवान व गर्भवती महिलाओं के लिये आयोडीन का खासा महत्व है। इसकी कमी से हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाता है। इसलिए 21 अक्टूबर को हर वर्ष वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस के रूप में मनाया जाता है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 से 27 अक्टूबर के बीच वैश्विक आयोडीन अल्पता बचाव सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता संबंधी कई गतिविधियां आयोजित किया जाना है। इस बाबत राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर दिशा-निर्देश दिए हैं।

नियमित खानपान में आयोडीन को शामिल करना जरूरी

सिविल सर्जन डॉ.विधानचंद्र सिंह ने बताया कि 21 से 27 अक्टूबर तक आयोडीन अल्पता से होने वाली बीमारियों से बचाव के संबंध में जन-जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि आयोडीन की कमी से कई बीमारियां हो सकती है। जैसे घेंघा, मानसिक विकृति, गूंगापन, भेंगापन, ठीक से खड़े व चलने में कठिनाई तथा शारीरिक विकास में रूकावट जैसी समस्याएं ज्यादा होने की आशंका रहती है। इतना ही नहीं गर्भवती महिलाओं के शरीर में आयोडीन की कमी होने से गर्भपात का खतरा होता है। इसलिये अपने नियमित खानपान में आयोडीन को शामिल करना जरूरी है।

कार्यक्रम में जागरूकता पर दिया जाएगा जोर

वैश्विक आयोडीन अल्पता बचाव सप्ताह को लेकर डीपीएम स्वास्थ्य ने बताया कि मौके पर आयोडीन की कमी से होने वाले रोग व इससे बचाव के उपायों के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जायेगा। बैनर व पोस्टर के माध्यम से आयोडीन युक्त नमक सेवन के प्रति आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। एएनएम,आाशा और आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से विभिन्न स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर मानव जीवन में आयोडीन नमक के सेवन के प्रति जन जागरूकता फैलाया जाएगा। जागरूकता संबंधी गतिविधि जिला से लेकर अनुमंडल, रेफरल, पीएचसी व एचडब्ल्यूसी के स्तर पर आयोजित होंगे। समस्त गतिविधियों से संबंधित प्रतिवेदन व फोटोग्राफ राज्य स्वास्थ्य समिति को उपलब्ध कराया जाना है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago