भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के मराछी चंवर से शराब तस्करी की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामाशंकर साह के निर्देश पर एएसआई राजीव कुमार ने शुक्रवार के सुबह पुलिस बल के साथ छापेमारी कर तीन बोरा में 814 पिस आफिसर च्वाइस 180 एम एल का फ्रूटी बरामद किया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर मराछी चंवर में शराब की तस्करी कर रहे है।त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई राजीव कुमार को पुलिस बल के साथ सूचना के आधार पर भेजा गया । जहां पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब तस्कर फरार हो गए।जबकि पुलिस ने स्थल से तीन बोरा में 814 पिस आफिसर च्वाइस फ्रूटी शराब बरामद किया ।उन्होंने बताया कि बरामद शराब 146 लीटर 520 एम एल है । उन्होंने बताया कि इस मामले में शराब तस्कर माघर बाइस कट्ठा गांव के विवेक दुबे,मराछी गांव के गुड्डू राम तथा बुलेट राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment