पटना:मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना को बुधवार को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। योजना के तहत बिहार की सभी पंचायतों में विवाह भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम में सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इन भवनों का संचालन जीविका दीदियों के जरिए किया जाएगा। पंचायत स्तर पर विवाह भवन बनने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी राहत मिलेगी। सरकार का मानना है कि इससे गांवों में बेटियों की शादी में होने वाली परेशानियां कम होंगी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment