गिरिडीह(झारखंड)बिरनी थाना क्षेत्र के चिरुडीह गाँव में रविवार को एक विवाहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता चिरुडीह निवासी असलम अंसारी की पत्नी साजदा खातून है। जानकारी के अनुसार मृतका की एक बेटी और दो बेटा है। जानकारी के अनुसार यूनुस अंसारी के पुत्र असलम अंसारी से शादी हुआ था। शादी के बाद कुछ साल तक सब ठीक- ठाक था परन्तु कुछ दिनों से आपसी विवाद बढ़ने लगा था। विवाद इस कदर बढ़ गया कि महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मायके वालों ने घटना की सूचना बिरनी पुलिस को दिया । सूचना के बाद मौके पर बिरनी पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण साफ होगा । मायके वालों ने दोषियों पर करवाई की गुहार लगाई है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment