भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के मतनापुरा गांव से एक विवाहित महिला बीते मंगलवार से गायब है।गायब महिला के हत्या की सांका जाहिर करते हुए रविवार को गायब महिला के भाई सारण जिला के लहलादपुर थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव के सुवाष दुबे ने थाना में आवेदन देकर अपनी बहन की हत्या का सांका जाहिर किया है।दिए आवेदन में बताया है की मेरी बहन रीता देवी का शादी मतनपुरा गांव के रामायण पांडेय के पुत्र मनोज कुमार पांडेय उर्फ मोहन पांडेय के साथ 2001 में हुई थी।जिससे दो पुत्री है।
04 जुलाई को मेरी बहन ने फोन पर बताई थी की पति मनोज कुमार पांडेय,पंकज पांडेय,पिंटू पांडेय तीनो पिता रामयन पांडेय और उसकी दयादिन क्षमा पांडेय लड़की होने पर मारपीट तथा प्रताड़ित करते है।तथा साजिश के तहत हत्या करना चाहते है।बीते मंगलवार यानी 12 जुलाई को मेरी भगिनी साक्षी पांडेय अपने चाचा पंकज पांडेय के साथ पंडितपुर पहुंचकर कही की मेरी मां घर पर नहीं है।इसके बाद से काफी खोजबीन किया गया।लेकिन कोई सूचना नहीं मिला।जब हमलोग मतनापुर जा कर पूछताछ करने लगे तो उपरोक्त सभी लोग आज बबूला होकर मारपीट पर उतारू हो गए।और बोले की तुम्हारी बहन को लापता कर दिए गए है तुमको जो करना है करो।आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment