भगवानपुर हाट(सीवान)पिपरहिया गांव में गणेश पंडित के घर उनकी बहू विशाखा कुमारी का शव शनिवार को बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। मृतका की मां सोनमती देवी ने रविवार को थाने में 12 लोगों को आरोपित किया है।
दर्ज एफआईआर के अनुसार, विशाखा कुमारी की शादी मई 2021 में गणेश पंडित के बेटे अवधकिशोर पंडित से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दो लाख रुपए दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट की जानकारी मिलने पर परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रताड़ना जारी रही। आरोप है कि शुक्रवार को मारपीट के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
परिजनों को मिली गुप्त सूचना तो मृतका की दादी मुनरपति देवी को भेजा गया। घर के ऊपरी तल पर फार्स पर शव पड़ा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
हत्या के आरोप में ससुर गणेश पंडित, पति अवधकिशोर पंडित, नंदलाल पंडित, नंदकिशोर पंडित, राजकिशोर पंडित, सोनी देवी, रेणु देवी, विंदु देवी और नंदलाल पंडित की पत्नी (नाम अज्ञात), सभी पिपरहिया निवासी, तथा रमेश पंडित और महेश पंडित, निवासी डोइला को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment