Home

शहीद जय किशोर को सेना मेडल वीरता से किया जाएगा सम्मानित

गलवान घाटी में 2020 में चीनी हमले में हुए थे शहीद

हाजीपुर(वैशाली)जिले के जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के मुकुंदपुर भाथ पंचायत के चक फतह गांव के रहने वाले शहीद सैनिक जयकिशोर सिंह लद्दाख के गलवान घाटी में भारत/चीन के साथ हुई झड़प में 19 जून 2020 को भारत के दुश्मनों का छक्का छुड़ाते हुए अपने देश की रक्षा में अपनी शहादत दी थी।भारतीय सेना के बिहार रेजीमेंट 12 वीं बटालियन के शहीद सैनिक जय किशोर सिंह को भारतीय सेना द्वारा सेना मेडल वीरता से सम्मानित किया जाएगा।

भारतीय सेना के बिहार रेजिमेंट के 12 वीं बटालियन के अधिकारियों की टीम आज शहीद सैनिक जय किशोर सिंह के घर पहुंच उनके माता-पिता को सम्मानित करते हुए शहीद जय किशोर सिंह को मिलने वाले सेना मेडल प्राप्त करने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।बताया गया है कि आगामी 4 मार्च 2022 को पंजाब के मामून मिलिट्री स्टेशन में आयोजित पश्चिमी कमान अलंकरण समारोह में पश्चिमी कमान द्वारा शहीद जय किशोर को सेना मेडल वीरता से सम्मानित किया जाएगा।

जो मेडल उनके माता पिता प्राप्त करेंगे।शहीद सैनिक जय किशोर सिंह के घर पहुंचे बिहार रेजीमेंट 12 वीं बटालियन के नायक सूबेदार बाल्मीकि कुमार, सूबेदार जय प्रकाश सिंह एवं नायक प्रेम रंजन एवं जंदाहा थाना अध्यक्ष विश्वनाथ राम आदि गणमान्य लोगों ने सर्वप्रथम शहीद सैनिक के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सैलूट कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।तत्पश्चात सेना के अधिकारियों द्वारा शहीद सैनिक के पिता राज कपूर सिंह एवं माता मंजू देवी को अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए सेना मेडल प्राप्त करने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश साहनी,अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि अखिलेश शर्मा, मुखिया सुनीता देवी,सरपंच रेनू देवी, समाजसेवी कुंदन साह,जदयू नेता लाल देवराम,रणधीर कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राजद जिला महासचिव राम श्लोक राय,पूर्व सरपंच नथूनी ठाकुर,पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह,राधा स्वामी, शहीद सैनिक के बड़े भाई भारतीय सेना के जवान नंदकिशोर सिंह,छोटे भाई शिवम कुमार आदि गणमान्य लोगों के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago