Martyrs remembered on August revolution in Maharajganj
महाराजगंज सीवान अगस्त क्रांति दिवस पर शुक्रवार को शहर मुख्यालय के शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित कर देश के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को याद किया गया। इस दौरान क्रांतिकारी योग प्रचारक अंगद जी महाराज, भूतपूर्व सैनिक अमरेंद्र कुमार उर्फ गब्बर समेत सक्सेस कोचिंग सेंटर के बच्चों ने रामप्रीत मोड़ से लेकर शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किया।
इस दौरान भूतपूर्व सैनिक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार के अनुसार मुम्बई में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की बैठक के बाद ही 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो का एतिहासिक प्रस्ताव पास किया। कहा कि देश की जनता में एकता और सदभावना बढ़ाने छोटे-बड़े का भेदभाव नहीं बल्की जन्म जाति या धर्म के नाम पर किये जाने वाले भेदभावों को मिटाने का हमें नैतिक सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। इस दौरान शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद भूतपूर्व सैनिक अभिषेक प्रसाद, पूर्व सैनिक विकास कुमार सिंह, सोनू हुसैन, सक्सेस कोचिंग के प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार व कोचिंग सेंटर के बच्चे भी मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment