Home

मशरक: आम चुनने को लेकर विवाद, मारपीट के बाद एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सारण (बिहार)मशरक थाना अंतर्गत ग्राम अरना में आम चुनने को लेकर उत्पन्न विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर जाकर मारपीट की, जिससे तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में कराया गया है और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

इस संबंध में पीड़िता के बयान के आधार पर मशरक थाना कांड संख्या 263/25 दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसपी), सारण एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मशरक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटनाक्रम से जुड़ी सभी पहलुओं की जांच के निर्देश दिए।

एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी में नामजद एक अभियुक्त जयनारायण सिंह (पिता—स्व. भगत सिंह, ग्राम—अरना) को गिरफ्तार कर लिया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम में मशरक थाना अध्यक्ष एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

एसपी ने स्थानीय प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है कि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सारण पुलिस पूरी तरह से सतर्क और संवेदनशील बनी हुई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago