Home

मुखौटा लगाए बदमाशों ने शिक्षक को मारी गोली, मौत

सारण:जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के बिसाही गांव में शनिवार को बाइक सवार दो मुखौटा लगाए बदमाशों ने चार पहिया वाहन से घर लौट रहे शिक्षक संतोष राय और उनके साथी कांग्रेस राय पर फायरिंग कर दी। बदमाशों के हमले में शिक्षक संतोष राय की मौके पर ही मौत हो गई। कांग्रेस राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले परसा सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर के एसडीपीओ और दरियापुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।इसके साथ ही सारण एसएसपी डॉ कुमार आशीष पहुंच जांच शुरू कर दी । एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस को मौके से चार खोखा और तीन जिंदा कारतूस मिले हैं।

मिली सूचना के अनुसार बताया जाता है कि संतोष राय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिसाही के प्रधान शिक्षक थे। शनिवार को वे अपने साथी कांग्रेस राय के साथ कार से घर लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से संतोष राय की मौके पर ही मौत हो गई। कांग्रेस राय गंभीर रूप से घायल हो गए।

सारण के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि घटना में दो लोगों को गोली मारी गई। एक की मौत हो गई। दूसरे का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। दरियापुर थाना पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago