Home

खाने पीने के वस्तुओं के कालाबजारी से कीमत में भारी उछाल ,जनता परेशान

आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करते लोग

भगवानपुर हाट (सीवान) प्रखंड क्षेत्र के बजारो में खाने पीने की वस्तुओं के कलाबाजी के कारण वस्तुओं के कीमत आसमान छूने लगी है। बता दे कि बीते रविवार से ही प्रखंड क्षेत्र में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन होने के कारण सभी लोग अपने अपने घरों में दुबके हुए है। जबकि आवश्यक वस्तुओं के खरीददारी के लिए खाने पीने के वस्तुओं व दवा की दुकान को लॉकडाउन से अलग रखा गया है।वही भगवानपुर प्रखंड के बड़े व्यवसायियों द्वारा चोकर,आटा, दाल,चीनी,सरसों तेल, आलू,प्याज आदि के कीमते आसमान छूने लगी है।

इसी के कारण बाजार में दिनभर लोगों का अनजान लग रहा है।बता दे एक दिन पहले तक जो आलू व प्याज बाजार में 15 रुपये किलों बिक रहा था वह मंगलवार को 30 रुपये किलों हो गया है। जबकि चोकर के प्रति बोरा पर सौ रुपया से लेकर दो सौ रुपया अधिक लग रहा है।25 किलों आटा जो 620 रुपया में मिलता था वही अब 700 से 800 रुपया में मिल रहा । इसी तरह से सरसो तेल,चीनी,दाल आदि कीमतों में बढ़ोतरी होने से आम लोगों में बेचैनी है।जबकि सरकार के द्वारा आवश्यक वस्तुओं के आवागमन पर कोई रोक नहीं लगाया गया है।वस्तुओं के कालाबजारी के संबंध में बीडीओ सह एमओ डॉ. अभय कुमार से बात करने पर बताया कि ऐसा करने वाले व्यवसायों के गोदामों पर छापेमारी कर सील कर दिया जाएगा तथा संबंधित धाराओं में प्रथमिकी दर्ज कराया जाएगा।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago