Home

निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस तय, जानिए पढ़ाई में कितना होगा खर्च

बिहार सरकार ने निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए फीस का निर्धारण कर दिया है। निजी मेडिकल कॉलेज फीस निर्धारण कमेटी की बैठक में फ‌ीस तय हुई। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कटिहार मेडिकल कॉलेज की फीस 8 लाख 38 हजार और नारायण मेडिकल कॉलेज सासाराम की 8 लाख 21 हजार रुपए प्रति वर्ष होगी।

यह फीस सत्र 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के लिए तय हुई है। फीस में छात्रावास, परिवहन और मेस चार्ज शामिल नहीं है।
वहीं, माता गुजरी मेडिकल कॉलेज किशनगंज की फीस 8 लाख (2018-19 के लिए) तय की गई है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि तय राशि ही कॉलेज प्रशासन छात्रों से लेंगे। अगर किसी ने अधिक राशि ली तो कार्रवाई की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुल्क निर्धारण के लिए सरकार ने पिछले साल कमेटी गठित की थी। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस के निर्धारण के लिए परीक्षा नियंत्रक प्रभात कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। टीम ने विभिन्न राज्यों के मेडिकल कॉलेजों का दौराकर नामांकन शुल्क की जानकारी ली थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी मेडिकल कॉलेजों से वार्षिक स्थापना खर्च का भी ब्योरा मांगा था। 

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के निजी मेडिकल कालेजों में यह फीस-9 से 15 लाख, उत्तर प्रदेश में 10 लाख और राजस्थान में 10 से 15 लाख है। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में यह 25 से 30 लाख रुपए तक भी है। बताया गया कि बिहार के निजी मेडिकल कॉलेजों में पहले 50 से 60 लाख तक फीस ली जा रही थी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago