भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी स्थित माखनपुरम परिसर में विश्वविद्यालय के प्रथम महानिदेशक स्व. अरविंद चतुर्वेदी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई । उल्लेखनीय है कि दिनांक 3 दिसंबर को अस्वस्थता के चलते श्री चतुर्वेदी जी का निधन हो गया था। उनकी याद में माखनपुरम परिसर के चाणक्य भवन में शोकसभा का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. डॉ. के.जी. सुरेश ने विश्वविद्यालय में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. श्री चतुर्वेदी जी बहुत अनुशासन प्रिय एवं सख्त व्यक्ति थे। उन्होंने स्व. चतुर्वेदी जी को विजनरी व्यक्ति बताते हुए कहा कि दो कमरों से शुरु हुआ यह विश्वविद्यालय आज इतने बड़े स्वरुप में खड़ा है । प्रो. सुरेश ने विश्वविद्यालय की यात्रा में सभी महानिदेशकों, कुलपतियों के महत्वपूर्ण योगदान की बात करते हुए स्व. चतुर्वेदी जी द्वारा शुरु की गई कम्प्यूटर शिक्षा का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वे विश्वविद्यालय के हितैशी और शुभचिंतक रहे हैं । गौरतलब है कि स्व. अरविंद चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के प्रथम महानिदेशक से पहले जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक एवं मध्यप्रदेश माध्यम के प्रबंध संचालक भी रहे हैं । शोकसभा में विश्वविद्यालय में कुलसचिव डॉ. अविनाश वाजपेयी, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment