Home

मीडिया काउंसिल ऑफ इंडिया का गठन होना चाहिए – प्रो. परमार 

आने वाला समय मीडिया के लिए चुनौतीपूर्ण – डॉ. जोशी

मीडिया ने अपनी साख दांव पर लगाई – बादल

एमसीयू में टेलीविजन:कल आज और कल विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार

भोपाल(एमपी)माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग द्वारा मंगलवार को दूरदर्शन दिवस के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। “टेलीविजन: कल आज और कल विषय” पर आयोजित इस वेबीनार की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति माननीय प्रो. के.जी. सुरेश ने की। इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व कुलपति एवं वेबीनार के विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) मानसिंह परमार ने दूरदर्शन दिवस को टेलीविजन के इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण दिन बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद रेल, पोस्ट ऑफिस और रेडियो  महत्वपूर्ण संगठक रहे हैं, जिन्होंने देश के विकास में बहुत ही अहम भूमिका निभाई है।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बात करते हुए प्रो.परमार ने मीडिया काउंसिल ऑफ इंडिया के गठन पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने देश में मीडिया शिक्षा पर एक केंद्रीय संचार विश्वविद्यालय भी खोले जाने की बात कही ।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली के सदस्य सचिव एवं वेबीनार के मुख्य अतिथि डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने वेबीनार के विषय को रोचक, सामयिक एवं महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने टेलीविजन को हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर से जोड़ते हुए कहा कि यह तकनीक भी है और सामग्री भी है। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि आज 222 मिलियन लोग टीवी देख रहे हैं। जबकि सोशल मीडिया पर फेसबुक के 346 मिलियन यूजर्स हैं। डॉ. जोशी ने कहा कि सोशल मीडिया से टीवी को गहरा आघात होने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे हाथ में रहने वाला मोबाइल, टेलीविजन को बहुत रिप्लेस कर रहा है। उन्होंने आने वाले समय को मीडिया के लिए चुनौतीपूर्ण बताया, लेकिन साथ ही उम्मीद जताई की कि यह रचनात्मक भी होगा ।
राज्यसभा टीवी के पूर्व सीईओ एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश बादल ने बीज वक्तव्य देते हुए मीडिया के विद्यार्थियों से कहा कि आप भाग्यशाली हैं  कि आपको विकसित तंत्र मिला है। उन्होंने वर्तमान टेलीविजन समाचार चैनलों पर कहा कि मीडिया ने अपनी साख दांव पर लगा दी है। श्री बादल ने इसके लिए बाजारवाद को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन साथ ही आने वाले कल पर भरोसा जताते हुए इस स्थिति के खत्म होने की भी बात कही। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ) श्रीकांत सिंह ने विषय प्रवर्तन किया, वहीं ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबीनार का संयोजन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा किया गया।  वेबिनार के प्रसारण में सहायक प्राध्यापक मुकेश चौरासे, अरुण खोबरे, राहुल खड़िया, प्रोड्यूसर दीपक चौकसे, मनोज पटेल, एवं शलभ श्रीवास्तव की टीम ने तकनीकी एवं व्यवस्थापन सहयोग किया।  

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago