Home

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने ‘नेशनल डॉक्टर्स डे‘ पर दी चिकित्सकों को शुभकामनाएं

जयपुर(राजस्थान)चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने ‘नेशनल डॉक्टर्स डे‘ के अवसर पर प्रदेश के सभी डॉक्टर्स को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आज का खास दिन उन तमाम डॉक्टर्स को समर्पित है, जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे इंसानों का न सिर्फ इलाज करते हैं, बल्कि एक नया जीवन भी प्रदान करते हैं।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि डॉक्टर्स को धरती पर भगवान का दर्जा दिया गया है। डॉक्टर्स अपनी जिम्मेदारी निभाकर हर परिस्थिति में बेहतर इलाज कर अपना फर्ज निभाते हैं। उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए ही एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन भारत के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्म हुआ था और उनकी पुण्यतिथि भी है। उनको सम्मान और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि श्री रॉय ने चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया। वर्ष 1961 में उन्हें सर्वाच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। उन्हीं की याद में तत्कालीन 1991 में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाने का ऎलान किया था। पिछले साल डॉक्टर दिवस की थीम ‘डॉक्टरों के प्रति हिंसा को लेकर जीरो सहनशीलता‘ (Zero Tolerance To Violence Against Doctors And Clinical Stablishment) रखी गई थी। जबकी इस साल की थीम ‘कोविड-19 की मृत्यु दर कम करना‘ है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago