Home

मधेपुरा में भीएचएसएंडडी सत्र स्थलों पर टेलीमेडिसीन से उपलब्ध कराए जाएंगे चिकित्सीय परामर्श

ई-संजीवनी एवं टेलीमेडिसीन को लेकर एएनएम को मिला प्रशिक्षण:
ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के बढ़ रहे कदम:

मधेपुरा(बिहार)स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण एवं दूर दराज के इलाके के लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अपने प्रयास में तेजी ला रहा है। लोगों को सुविधाजनक तरीके से बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को ले राज्य सरकार का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग एवं संकल्पित है। खासकर दुर्गम इलाके के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले, इसके लिए सरकार काफी गंभीर है। इसे सुनिश्चित कराने के लिए अब लोगों को प्रतिदिन टेलीमेडिसीन,ई-संजीवनी टेलीमेडिसीन की स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें ई-संजीवनी ओपीडी मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन मरीजों की स्वास्थ्य जाँच होगी। योजना को पूर्णतः धरातल पर उतारने के लिए एएनएम को प्रशिक्षित किया जा रहा है । इसी कड़ी में मंगलवार को जिले के प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केद्रों में 20-20 एएनएम को जिला स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देने का कार्य प्रखंड स्तरीय एमओआईसी एवं बीएचएम के द्वारा किया गया।

टेली कंसल्टेशन के माध्यम से गर्भवती महिलाएं, अतिकुपोषित बच्चे इत्यादि हेतु रेफरल की सुविधा होगी उपलब्ध:
जिले के सिविल सर्जन डॉ अमरेन्द्र नारायण शाही ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक द्वारा 12 जनवरी को प्रशिक्षण के संबंध में पत्र जारी किया गया है।उन्होंने बताया कि जिले में पूर्व से ई संजीवनी एवं टेलीमेडिसीन की सुविधा दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इन सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए कृत्संकल्पित है। इसी क्रम में अब जिले के सभी भी. एच. एस. एंड डी. सत्र स्थलों पर टेलीमेडिसीन के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराने की कवायद तेज की गई है। उन्होंने बताया कि एच. एस. एंड डी. सत्र स्थलों पर पूर्व से दी जा रही सेवाओं के अतिरिक्त टेलीमेडिसीन के माध्यम से अब चिकित्सीय परामर्श की सुविधा भी लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के आलोक में. एच. एस. एंड डी. सत्र स्थलों पर टेली कंसल्टेशन के माध्यम से अत्यंत गंभीर केस यथा – गर्भवती महिलाएं,अतिकुपोषित बच्चे इत्यादि हेतु रेफरल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उसके साथ ही रोगी को रेफर किए गए स्वास्थ्य संस्थानों से रोगी की स्थिति का पता भी लगाया जाएगा।

एएनएम के सहयोग से मरीजों को मिलेगी ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा की सुविधा:
ग्वालपाड़ा एवम् पुरैनी पी एच सी में आयोजित प्रशिक्षण में चिकित्सा पदाधिकारियों एवं बी.एच.एम. के द्वारा बताया गया कि टेलीमेडिसीन की स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए मरीजों को अपने नजदीकी चयनित स्वास्थ्य संस्थान पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद वहाँ तैनात एएनएम के द्वारा ऑनलाइन विभाग द्वारा जारी पोर्टल के माध्यम के टेलीमेडिसीन स्वास्थ्य सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार एएनएम द्वारा मरीजों को दवाई समेत अन्य चिकित्सा सेवा सुनिश्चित कराई जाएगी। प्रशिक्षकों ने बताया कि अब इलाज कराने के लिए मरीजों को अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा बल्कि उन्हें सुविधाजनक तरीके से पूरी तरह निःशुल्क ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago