यूपी(प्रयागराज)सीएमपी डिग्री कॉलेज,प्रयागराज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के तीसरे दिन शिविर का आरंभ योगाभ्यास से हुआ, तत्पश्चात सभी शिविरार्थियों ने श्रमदान कर शिविर स्थल की सफाई की। द्वितीय सत्र में सीएमपी डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दीपक कुमार गौड़ ने औषधि पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की उन्होंने बताया कि आज हम पूरी तरीके से एलोपैथिक दवाइयों पर निर्भर हैं जबकि भारत में प्राचीन काल से औषधि पौधों द्वारा चिकित्सा होती रही है, हमें औषधीय पौधों का प्रयोग करना चाहिए। शिविर का समापन राष्ट्रगान से हुआ इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरुण कुमार वर्मा, डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, एवं डॉ राजेश यादव तथा सभी शिविरार्थी उपस्थित रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment