बनियापुर(सारण) प्रखंड सरपंच संघ के चुनाव को लेकर सोहई साहपुर के कम्पटीशन पब्लिक स्कूल परिसर में सरपंच संघ की बैठक की गई। जिसमें प्रखंड के 25 पंचायतों के सरपंच प्रतिनिधियों के द्वारा अध्यक्ष का चुनाव किया गया।
जिसमें अध्यक्ष पद पर धवरी पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच मीना देवी, उपाध्यक्ष पद पर बेदौली के रीना देवी, सचिव के पद पर रामधनाव के रामावती देवी, कोषाध्यक्ष के पद पर मरीचा के गणेश सिंह तथा मीडिया प्रभारी के रुप में मनिकपुरा पंचायत के मुन्नी देवी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
चुनाव के बाद सरपंचों के द्वारा बताया गया कि इस बार सही न्याय के लिए पंचायत स्तर पर पंच कमीटी का गठन किया जाएगा। जिस बैठक की अध्यक्षता सिसई पंचायत के सरपंच योगेन्द्र ठाकुर ने किया। जहां करही के सरपंच सभापतिपुरी,
सहाजितपुर के पूर्णिमा देवी, पिरौटा खाश के बसंती देवी, रामबाबू प्रसाद सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडे, रमन पांडे, दुधनाथ प्रसाद सिंह सहित 18 सरपंच तथा प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। जिस सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment