Home

आपदा मित्रों को स्कूलों के आवंटन के लिए बीआरसी में हुई बैठक

भगवानपुर हाट(सीवान)बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्रशिक्षित स्थानीय सामुदायिक स्वयंसेवकों (आपदा मित्रों) की बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रवण कुमार एवं प्रखंड प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) आशीष रंजन की देखरेख में बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के संचालन में आपदा मित्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें मिडिल स्कूलों व प्राइमरी स्कूलों का आवंटन किया गया।

आपदा मित्र स्कूलों में हर शनिवार को जाकर बच्चों को प्राकृतिक आपदा एवं मानव जनित आपदा से होने वाले भयंकर नुकसान एवं जोखिम को कम करने एवं उससे बचाव के गुर सिखाएंगे। बैठक में विनय शंकर सिन्हा, अंकित कुमार, आकाश, राकेश प्रसाद, सुजीत कुमार, अहमद राजा, नीतेश राय, प्रदीप कुमार, अमरजीत कुमार, राजन कुमार, सूरज कुमार, विकास कुमार यादव, राकेश कुमार, अजय कुमार, मुकेश राय, पंकज कुमार, दिलीप कुमार व अन्य आपदा मित्र थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago