Home

अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर हुई बैठक

जिला सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति ने स्वीकृत किये 39 प्रस्ताव

दरभंगा(बिहार)डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में आयोजित की गयी।बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक/नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा से मुआवजा हेतु कुल 27 नए प्रस्ताव प्राप्त हुए एवं पूर्व के त्रुटिपूर्ण मामलों में से 12 मामलों का वांछित कागजात प्राप्त हुए। इस प्रकार स्वीकृति हेतु कुल 39 प्रस्ताव प्राप्त हुए। जिन्हें दर्ज प्राथमिकी एवं चार्ज शीट के आधार पर मुआवजा देने की स्वीकृति प्रदान की गयी। इनमें 01 मामलें हत्या के, 01 यौन उत्पीड़न एवं 37 मामले गाली-गलौज, मारपीट करने तथा जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने से संबंधित शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा – 03(I)(r)(s) एवं भारतीय दण्ड विधान से सम्बद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी होने पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति के पीड़ित/लाभुकों/आश्रितों को कुल मुआवजा  01 लाख रूपये, हत्या के मामलें में भारतीय दण्ड विधान की धारा 302 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा – 03(I)(g) के अन्तर्गत कुल मुआवजा राशि 08 लाख 25 हजार रूपये एवं यौन उत्पीड़न यानि लज्जा भंग के मामलें में कुल मुआवजा राशि 02 लाख रूपये प्रदान किया जाता है।

प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत देय मुआवजा का 25 प्रतिशत् राशि तथा चार्जशीट होने के उपरांत पर देय मुआवजा का 50 प्रतिशत् एवं सजा मुकर्रर होने पर देय मुआवजा का शेष 25 प्रतिशत् राशि प्रदान की जाती है।

मुआवजा प्रदान करने हेतु इन 70 स्वीकृत मामलों में कुल – 41 लाख 75 हजार रूपये की स्वीकृति समिति द्वारा प्रदान की गयी।
हत्या के मामले पतौर ओपी के ग्राम पतोर, टोला किस्तूआ, थाना अशोक पेपर मिल, जिला दरभंगा से संबंधित है। लज्जा भंग से संबंधित मामला सदर थाना के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति थाना लहेरियासराय से संबंधित है।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण के अंतर्गत तीन मृतक के आश्रितों को नई पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गयी।बैठक में अलीनगर विधायक मिश्री लाल यादव, डॉ.विनय कुमार चौधरी, डॉ. मुरारी मोहन झा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार, सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, जिला कल्याण पदाधिकारी मदन प्रसाद, माननीय सदस्य (विशेष लोक अभियोजन एस.सी./एस.टी), माननीय सदस्य श्री विजय कुमार पासवान, माननीय सदस्य श्री राम प्रवेश पासवान, माननीय सदस्य अमर राम एवं माननीय सदस्य सुभाष महतो एवं एस.सी./एस.टी थाना के थाना प्रभारी उपस्थित थे ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago