छपरा(सारण)जिला जदयू के दलित-प्रकोष्ठ की बैठक विधान पार्षद के आवास पर सम्पन्न हुई। मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभूषण ने सारण स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक होकर मतदाता सूची निर्माण एवं मुख्यमंत्री के सामाजिक कार्यों को जमीन पर उतारने का आह्वान किया।
श्री मुरारी सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष ने भी अपने वक्तव्य के दरम्यान सरकार द्वारा दलितों के सम्मान में किये गये कार्यों का उल्लेख किया।
विधान पार्षद प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि श्री नीतीश जी अपने समाज सुधार अभियान से देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने जो अपनी दृढ़ता से जमीन पर सामाजिक कुरीतियों का सफाया चाहते हैं। ऐसी दृढ़ता कम दिखाई पड़ती है। बैठक की अध्यक्षता ईश्वर राम ने की। बैठक में सदर भाग दो के जिला पार्षद को सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से अभिषेक कुमार, धर्मनाथ पिन्टू, दिनेश चंद्र, राजन, मनोज बिंद आदि ने विचार व्यक्त किया।
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…
Leave a Comment