Home

दरभंगा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और योजनाओं पर अधिकारियों की बैठक

दरभंगा(बिहार)समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में शिक्षा से जुड़ी समीक्षात्मक बैठक हुई। जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देश पर उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025, अपार आईडी, ई-शिक्षा कोष, शिक्षकों की उपस्थिति, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन, कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के सौ दिवसीय गणितीय और भाषा कौशल विकास अभियान, पीएम पोषण योजना और असैनिक निर्माण कार्यों पर चर्चा हुई।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि अपार आईडी सरकार की प्राथमिकता में है। सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को इस पर प्रविष्टि सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। साथ ही स्कॉलरशिप योजना पर भी चर्चा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना कार्य कराए किसी को अग्रिम भुगतान न किया जाए। इसकी जांच होगी और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई होगी।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों के लंबित भुगतान जल्द निपटाने को कहा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं पर डीपीओ जमाल मुस्तफा ने विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद सदा, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, डीपीओ शिक्षा नवीन कुमार ठाकुर, मो. जमाल मुस्तफा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

2 months ago