Home

राजापाकर बीडीओ को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रतिनिधियों की बैठक

हाजीपुर(वैशाली)जिले के राजापाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी यूसुफ सिराज ने बीते दिनों सोनपुर के नयागांव थाना के गोपालपुर के समीप स्वयं अश्लील हरकत करते वीडियो बनवाने का वीडियो वायरल होने तथा समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद अब तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की एक अति आवश्यक बैठक प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में हुई।

जिसकी अध्यक्षता प्रखंड के उप प्रमुख ब्यूटी कुमारी ने किया।बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के कारनामे से महिला प्रतिनिधियों एवं महिला प्रखंड कर्मियों के बीच असहजता का माहौल बन चुका है। ऐसी स्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी यूसुफ सिराज का पद पर बना रहना उचित नहीं है।सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को जल्द से जल्द बर्खास्त करने का निर्णय लेते हुए जिला पदाधिकारी वैशाली एवं बिहार सरकार से ऐसे चरित्रहीन बी डी ओ को अविलंब बर्खास्त करने की मांग किया,और कहा कि यदि उनका यहां से बर्खास्तगी नहीं होता है तो प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि बाघ्य होकर प्रखंड के क्रियाकलापों को बाधित करेंगे तथा प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी का कार्य करेंगे।वहीं आम जनता में भी उनके वायरल अश्लील वीडियो से भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी का अश्लील हरकत वीडियो वायरल से राजापाकर प्रखंड की भारी बदनामी हो रही है। सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रखंड कार्यालय का दुर्भाग्य है की ऐसे प्रखंड विकास पदाधिकारी के गलत कारनामे से प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि आम जनता आहत है। यदि उन्हें यहां से बर्खास्त करते हुए नहीं हटाया गया तो प्रखंड से लेकर जिला तक सभी जनप्रतिनिधि आम जनता विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। वही उनके अश्लील वायरल वीडियो को आवेदन के साथ मुख्य सचिव बिहार सरकार, मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग एवं जिला पदाधिकारी वैशाली को देने का निर्णय लिया गया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों में जिला मुखिया संघ अध्यक्ष सह बैकुंठपुर पंचायत के मुखिया मंजे लाल राय, प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार राय, प्रकाश चंद्र पप्पू, अनिल यादव,पंचायत समिति सदस्य महेश साह, अरविंद साह, शीला कुमारी ,कमलेश कुमार, कुणाल कुमार ,सूरज महतो, प्रमिला देवी ,राकेश शाह, संजय पासवान, पंकज शाह, उत्तम पटेल, सौरव यादव ,अकाश कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago