Meeting of the Backward Classes in Baniyapur Block
बनियापुर (सारण) अति पिछड़ा वर्ग के लोगों ने बनियापुर प्रखंड के बिंदु महतो के घर के प्रांगण में सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव प्रसाद के अध्यक्षता में बैठक किया । जिस बैठक में सामाजिक स्तर पर एकता में कमी पर गहरी चिंता व्यक्त किया गया बैठक में उपस्थित विकासशील इंशान पार्टी (वीआईपी) के बिहार अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के सचिव श्रवण कुमार महतो ने अति पिछड़ वर्ग को विशेष आरक्षण की सुविधा की मांग को सरकार द्वारा 70 साल की आजादी के बाद अभी तक किसी भी सरकार द्वारा संवैधानिक मान्यता नहीं मिलने पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाया। सुनील कुमार महतो पंचायत स्तर पर कमेटी गठित करने का सुझाव दिया पूर्व उप मुखिया तेरस महतो ने प्रखंड स्तरीय कमेटी के गठन का सुझाव दिया ।
अति पिछड़ा वर्ग के उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रखंड स्तर पर नेतृत्व की कमी को भी पूरा करने का एकता के साथ संकल्प लिया।बैठक में भाग लेने वालों में राजेंद्र महतो काशी नाथ महतो प्रदीप कुमार बिंदु महतो शिवकुमार अरुण कुमार महतो रामजतन प्रसाद झूलन महतो रंजीत कुमार जयराम प्रसाद विजय कुमार लक्ष्मण महतो के साथ पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग के गण्यमान लोग उपस्थित थे ।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment