Home

गांधी जयन्ती के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक

कोरोना महामारी के कारण आवश्यक ध्यान रखने के दिए निर्देश -सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग

रोहिताश मीणा
जयपुर(राजस्थान)सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. प्रीतम वी. यशवंत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिकारियों को कोरोना महामारी के चलते विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रमों का आयोजन करने का बैठक में निर्देश दिए।

डॉ. यंशवत सोमवार को शासन सचिवालय में गांधी जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर, 2020 को शासन सचिवालय परिसर तथा गांधी सर्किल, कनोडिया महिला महाविद्यालय के पास गांधी जी की मूर्ति स्थल पर कार्यक्रम की तैयारी के संबंध मेें आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भक्ति संगीत एवं गांधी जी के प्रिय भजनों का प्रसारण किया जायेगा तथा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी।

उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कोरोना महामारी के मद्देनजर आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में कार्मिक विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, नगर निगम जयपुर, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग आदि को दिशा निर्देश प्रदान किए।

बैठक में जयपुर विकास प्रधिकरण के सचिव श्री आलोक रंजन, कर्मिक विभाग के उप सचिव श्री धारा सिंह, नगर निगम जयपुर के अतिरिक्त आयुक्त श्री अरूण गर्ग, उप आयुक्त पुलिस (टै्रफिक) श्री आर्दश सिद्धु, उप आयुक्त पुलिस (साउथ, जयपुर) श्री मनोज कुमार, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक श्री अरूण जोशी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago