भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय स्थित एस एस उच्च विद्यालय के परिसर में रविवार को ऑल इंडिया शाह साई आर्गनाइजेशन के बैनर तले आयोजित की गई।इस मौके पर शाह बिरादरी के प्रदेश अध्यक्ष जनाब महमद शमीम शाह ने बताया कि शाह बिरादरी आजादी के 77 साल गुजर जाने के बाद भी एक विधायक नहीं बना सका।यह खेद की बात है।उन्होंने कहा की समाजिक ,राजनीतिक शैक्षणिक रूप से पिछड़े होने के कारण ये समाज हासिये पर है।
इस समाज के हक और हकुक की मांग सरकार से मांग की गई।जदयू के जिला महासचिव जफर आलम ने बिरादरी के लोगों से जातीय जनगणना पर ब्यापक रूप से प्रकाश डाला साथ ही कौमी भाइयों से आग्रह किया कि आप का शैक्षणिक विकास से ही विकास सम्भव हो सकेगा।साथ ही संगठित रह कर ही राजनीतिक फायदा उठाया जा सकता है।
समाजिक रूप से बिखरे होने के कारण ही आजादी से लेकर आजतक हासिये पर है।जिला कमेटी के वरीय सदस्य जनाब मीठे शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में राजनीतिक ताकत बनने के लिए शाह बिरादरी को संगठित होना होगा और इसके लिए आपस में छोटी छोटी बातों को दरकिनार कर संगठित रहना होगा।संबोधित करने वाले में अब्दुल रहीम शाह, हसमुद्दीन शाह,जाकिर हुसैन शाह,अहमद राजा, शहाबुद्दीन शाह सहित अन्य लोग शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment