दरभंगा:10 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समाहरणालय में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से लोक अदालत के लिए सूचीबद्ध मामलों की जानकारी ली। कहा कि लोक अदालत को सफल बनाने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने विभाग से जुड़े मामलों के निपटारे का लक्ष्य तय करें। संबंधित पक्षकारों से संपर्क कर उन्हें लोक अदालत के प्रति जागरूक करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रभारी सचिव आरती कुमारी ने कहा कि चयनित मामलों में प्री काउंसलिंग कराने का प्रयास करें। किसी भी सहयोग के लिए प्राधिकार कार्यालय से संपर्क करें।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, श्रम अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, मापतौल अधीक्षक, विद्युत कार्यपालक अभियंता (शहरी व ग्रामीण) और दूरसंचार विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment