torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack गणतंत्र दिवस समारोह को ले बैठक,कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ होगा कार्यक्रम - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

गणतंत्र दिवस समारोह को ले बैठक,कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ होगा कार्यक्रम

हाजीपुर(वैशाली)जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्त्ता श्री जितेन्द्र प्रसाद साह की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 2022 के आयोजन को लेकर उनके कर्यालय कक्ष में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें अपर समाहर्त्ता ने कहा कि कोविड संक्रमण को देखते हुए इस बार गणतंत्र दिवस का आयोजन मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग बिहार सरकार से प्राप्त दिशा – निर्देश के आलोक में किया जाएगा।

झंडोतोलन का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित होगा।झंडोतोलन के लिए जिले के प्रभारी मंत्री से अनुरोध किया जाएगा।समारोह में मात्र अतिविशिष्ट महानुभावों एवं वरीय पदाधिकारियों को ही आमंत्रित किया जाएगा।

समारोह में भाग लेने हेतु महानुभावों को आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल पर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से स्वतंत्रता सेनानियों,वरिष्ठ नागरिको,विशिष्ट महानुभावों एवं आम जनता को कोरोना संक्रमण के कारण आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

अपर समाहर्त्ता ने कहा कि समारोह स्थल पर आगन्तुकों,वाहन,स्टेज,फोर्डियम आदि के लिए सेनिटाईजेशन की समुचित व्यवस्था रखी जायगी।शहरी क्षेत्र सहित सभी चौक-चौराहों, स्थापित मूर्तियों एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल की साफ – सफाई की व्यवस्था कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् हाजीपुर के द्वारा कराई जायेगी।अपर समाहर्त्ता ने कहा कि मुख्य समारोह स्थल के अतिरिक्त सभी प्रमुख कार्यालयों में झंडोतोलन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।महादलित टोलों में पहले की तरह ही पदाधिकारीगण जा कर झंडोत्तोलन करायेंगे।अपर समाहर्त्ता के द्वारा झंडोतोलन के कार्यक्रम स्थल पर मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी,दिन में सद्भावना मैच तथा संध्या में संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे।बैठक में समाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन के विकास से संबंधित छः विभागों स्वास्थ्य,कृषि एव उद्यान,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, जीविका,आईसीडीएस तथा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण वैशाली को झांकी निकालने का निर्देश दिया गया।अक्षय वट राय स्टेडियम में उँचे – नीचे स्थलों का समतलीकरण कराने का निदेश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल हाजीपुर को दिया गया।बैठक में अपर समाहर्त्ता के साथ पुलिस उपाधीक्षक,मुख्यालय प्रभारी, पदाधिकारी सामान्य शाखा,जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी,जिला समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी,कार्यपालक अभियंता भवन एवं पथ प्रमंडल हाजीपुर,सहायक निदेशक आत्मा, परिचारी प्रवर पुलिस केन्द्र वैशाली, रक्षित अवर निरीक्षक पुलिस केन्द्र वैशाली आदि उपस्थित थे।