Home

सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में सीओ के अध्यक्षता में बैठक

सरस्वती पूजा को लेकर पंडाल निर्माण व डीजे पर प्रतिबंध
भगवानपुर हाट(सीवान)थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सीओ रणधीर कुमार के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर क्षेत्र में पंडाल निर्माण व डीजे पर पूर्णरूप से प्रतिबंधित है।जबकि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्रद्धालु अपने घरों पर पूजा कर सकते है।उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र में शादी विवाह के अवसर पर थाना को तीन दिन पहले सूचित करते हुए 50 लोगों के उपस्थित में शादी विवाह संपन्न करना है।इस बैठक में उपप्रमुख श्यामकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, मधुप मृणाल,अमितेश कुमार, मुखिया जितेंद्र कुमार पासवान, शमीम अख्तर,मंटू द्विवेदी,ममेंद्र कुमार राय,मूरत मांझी,दिनेश कुमार प्रसाद,पप्पू कुशवाहा,आलमगीर खां, बसंत मांझी, रामकेवल महतो,सरपंच संजय राय,भोला मिया सहित दर्जनों गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शांति समिति की बैठक में शामिल गण्यमान्य लोग

17 पीस एट पीएम अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के महमदपुर फुलवारी में स्थित प्लनी से रविवार की रात्रि में पुलिस ने छापेमारी कर 17 पीस एट पीएम अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।

मिली गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई शशिभूषण सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर महमदपुर गांव के बबलू सिंह के पुत्र प्रियेश सिंह उर्फ प्रिंस कुमार व तरवार खरिवट टोला के रंजन कुमार महतो पिता जयलाल महतो को महमदपुर फुलवारी में स्थित प्लनी से शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।इसकी सूचना देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार दोनों धंधेबाज के खिलाफ मधनिषेध अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है।

सारीपट्टी गांव में आई बारात से बोलेरो की हुई चोरी

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव के सत्येन्द्र सिंह के यहां रविवार की रात आई बारात से बोलेरो की चोरी कर ली गई है। इस मामले में सोमवार को बोलेरो मालिक सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मौजे गांव के उपेन्द्र कुमार पांडेय ने थाने में आवेदन देकर अपनी बोलेरो गाड़ी की चोरी हो जाने को लेकर आवेदन दिया है। इस मामले में अज्ञात चोरों को आरोपित किया गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago