Home

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों संग बैठक

सिवान:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई।

डॉ. आदित्य प्रकाश ने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और अपलोडिंग की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक अपलोड हुए और नॉट अपलोडेड गणना प्रपत्रों की सूची तैयार की गई है। साथ ही मृत, दोहरी प्रविष्टि और स्थायी रूप से स्थानांतरित निर्वाचकों की मुद्रित सूची भी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने सभी दलों से शेष बचे निर्वाचकों की सूची का अपने स्तर से सत्यापन करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि जिन पात्र निर्वाचकों के गणना प्रपत्र अब तक अपलोड नहीं हुए हैं, उनके प्रपत्रों के संग्रहण में संबंधित BLO को सहयोग दें।

बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सिवान, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सिवान और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago