हाजीपुर(वैशाली)जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देशानुसार मोतियाबिंद मरीजों के लिए मेगा कैंप का आयोजन 24 फरवरी को समय 11:00 बजे से सदर अस्पताल हाजीपुर में किया जाएगा।इस हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अपर समाहर्ता वैशाली विनोद कुमार सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राकेश रंजन, सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने रवाना किया।प्रचार रथ के द्वारा लोगों को मेगा कैंप के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा मोतियाबिंद के संबंध में जागरूक किया जाएगा।मेगा कैंप में मोतियाबिंद के चयनित मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन,दवा,चश्मा उपलब्ध कराई जाएगी।उक्त आशय की जानकारी देते हुए रेड क्रॉस के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी वैशाली एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मेगा कैंप का आयोजन बिहार नेत्र ज्योति योजना के तहत जिला अंधापन नियंत्रण समिति के सहयोग से एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी अमिताभ सिंहा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। चयनित मरीजों का ऑपरेशन कुशल चिकित्सकों द्वारा कराया जाएगा तथा सभी तरह की सुविधाएं उन्हें निशुल्क प्रदान की जाएगी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment