Categories: Home

जिले में कल कोविड-19 टीकाकरण का मेगा कैम्प आयोजित होगा: जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी

सहरसा(बिहार)कोरोना के कम होते मामलों के बीच जिले में कोरोना टीकाकरण कार्य जारी है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. कुमार विवेकानंद ने बताया जिले में कोविड- 19 वैक्सीन प्राप्ति के साथ टीकाकरण आरंभ कर दिया गया है। जिले में 1 जुलाई को तीस स्थानों पर कोविड- 19 टीकाकरण सत्र संचालित किये गये जहाँ 18 प्लस आयुवर्ग के लोगों को कोविड टीका लगाया गया। वहीं जिले में कल से बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को एक साथ कोविड टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा अधिक से अधिक संख्या में इस विशेष मेगा टीकाकरण दिवस का हिस्सा बनते हुए स्वयं एवं अपने परिवार के सभी 18 वर्ष से अधिक लोगों को कोविड का टीका अवश्य लगवायें ताकि आप अपने आपको, अपने परिवार एवं समाज के लोगों को कोरोना महामारी से बचाने में सफल हो सकें।

सभी लोगों को कोविड वैक्सीन लगाना जरूरी:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. कुमार विवेकानंद ने कहा जिले में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कोविड का टीका लगाना बहुत जरूरी है। इससे टीका लगवाये व्यक्ति कोरोना से बचेंगे ही साथ ही हर्ड इम्युनिटि क्षमता विकसित होने पर अन्य को भी कोरोना से बचाने में सफल हो पायेंगे। जब अधिक से अधिक लोग कोविड टीका लगवाते हुए प्रतिरक्षित हो जाते हैं तो उनके आस-पास के लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने से बच सकते हैं। उन्होंने कहा जो लोग किसी कारण वश कोविड टीका लेने से वंचित रह गये हों, वे सभी लोग जिले में संचालित टीकाकरण केन्द्र पर आकर कोविड का टीका जरूर लगवा लें। अभी कोरोना कम हुआ है खत्म नहीं हुआ है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर भी भविष्य में आ सकती है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के लिए कोविड-19 का टीका लेना जरूरी है, ताकि भविष्य में यदि कोरोना की तीसरी लहर आये भी तो टीका ले चुके लोगों को कम प्रभावित कर सके। अब यह भी साबित हो चुका है कि कोविड वैक्सीन ले चुके लोगों को कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं के बराबर है। यदि उन्हें कोरोना होता भी है तो उनमें कोरोना के मामूली लक्षण होते हैं जो कोविड-19 के नियमों के उचित व्यवहार यथा- होम आइसोलेशन, चिकित्सकों के परामर्श अनुरुप दवाओं के सेवन से ठीक हो जाते हैं। इसलिए मेरा पूरे जिलेवासियों से आग्रह है कि वे खुद भी कोविड-19 का टीका लगवायें और दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। ताकि भविष्य में आप, आपका परिवार, समाज और देश कोरोना से सुरक्षित होने पाये।

कोविड-19 से बचाव के लिए इन नियमों का पालन करते रहें
टीका लेने के बाद भी मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
हाथों को बार-बार अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से सैनिटाइज करें।
परस्पर समाजिक दूरी बना कर रखें।
भीड़-भाड़ से बचें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago